लवलीना बोरगोहेन की अगुआई में बॉक्सर करेंगी मशक्कत

विश्व चैम्पियनशिप से पहले महिला मुक्केबाजों का इस्तांबुल में शिविर
नई दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन की अगुआई में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिए विशेष अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार तड़के तुर्की रवाना हुई। विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनिशप छह से 21 मई के बीच तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित की जाएगी। 
भारतीय टीम इससे पहले इस्तांबुल में ही पांच मई तक अभ्यास शिविर में भाग लेगी। भारतीय टीम शिविर में कजाकस्तान, तुर्की, अल्जीरिया, पनामा, लिथुआनिया, मोरक्को, बुल्गारिया, सर्बिया, डोमिनिका गणराज्य और आयरलैंड जैसे देशों के मुक्केबाजों के साथ अभ्यास करेगी।
टीम इस प्रकार है : नीतू (48 किलोग्राम), अनामिका (50 किलोग्राम), निकहत जरीन (52 किलोग्राम), शिक्षा (54 किलोग्राम), मनीषा (57 किलोग्राम), जैस्मीन (60 किलोग्राम), परवीन (63 किलोग्राम), अंकुशिता (66 किलोग्राम), लवलीना (70 किलोग्राम), स्वीटी (75 किलोग्राम), पूजा रानी (81 किलोग्राम), नंदिनी (81 किलोग्राम से अधिक)।

 

रिलेटेड पोस्ट्स