हरियाणा की छोरियां झारखंड पर पड़ीं भारी

3-0 से हरा जीती जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 
खेलपथ संवाद
काकीनाड़ा।
12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने झारखण्ड की बेटियों को 3-0 से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने झारखण्ड को शिकस्त दी। हरियाणा ने झारखण्ड को तीन गोल से हराया। झारखण्ड की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका।
आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम पूरे खेल के दौरान अपना दबदबा बनाये रखी। खेल के शुरुआती दौर में ही पहला गोल दागकर झारखण्ड के मनोबल को तोड़ दिया। हरियाणा की ओर से पहला गोल खेल के चौथे मिनट में साक्षी राणा जर्सी नम्बर-13 ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर किया। हरियाणा की ओर से दूसरा गोल कनिका जर्सी नम्बर-12 ने 45वें मिनट में फील्ड गोल के रूप में किया। तीसरा गोल खेल के अंतिम मिनट में साक्षी ने किया। इसी के साथ हरियाणा ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
मैच के दौरान झारखण्ड की रोपनी कुमारी जर्सी नम्बर-17 को 17वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया वही हरियाणा की ऊषा जर्सी नम्बर-5 को खेल के 33वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप में झारखंड की टीम हॉकी हरियाणा से 3-0 से पराजित होकर उपविजेता बनी। बता दें कि लगातार पांचवें साल झारखंड टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में हरियाणा की छोरियां झारखंड की बेटियों पर भारी पड़ीं।

रिलेटेड पोस्ट्स