छह धावक एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई

ज्योति गावटे नहीं कर सकी क्वालीफाई
नई दिल्ली।
छह एलीट धावकों ने रविवार को नई दिल्ली मैराथन से आगामी एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। ओलम्पियन नितेन्द्र सिंह रावत ने पूर्ण मैराथन का खिताब (2:16.05) जीता। अनीश थापा (2:16.41) और अनिल कुमार सिंह (2:16.47) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 
जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए समय 2:18:40 (पुरुष) और 2:38:19 (महिला) था जबकि सितम्बर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए यह समय क्रमशः 2:18:48 और 2:39.28 था। आशीष कुमार (2:17.04), एबी बेल्लियप्पा (2:17.09) और कालिदास लक्ष्मण हिरावे (2:18.14) तीन अन्य पुरुष धावक थे जो क्वालीफाई करने में सफल रहे। ज्योति गावटे (3:01.20) ने पूर्ण मैराथन का खिताब जीता लेकिन वह एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं रहीं।

रिलेटेड पोस्ट्स