डॉ. हार्शिग मीरा की तैयारियों को परखेंगे

तैयारी करने अमेरिका जाएंगी मीराबाई चानू
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए कोच विजय शर्मा के साथ अमेरिका रवाना हो रही हैं। उन्होंने इन खेलों की तैयारियों के लिए टोक्यो ओलंपिक से पहले के अपने तैयारी स्थल सेंट लुई को चुना है। मीरा एक माह से भी अधिक समय यहां रहेंगी। मीरा के साथ जेरमी लालरिनुनगा समेत अन्य छह लिफ्टरों को भी जाना था, लेकिन उनका वीजा नहीं लगने के कारण फिल्हाल यहीं रुकना पड़ रहा है। भारतीय भारोत्तोलन संघ ने खेल मंत्रालय और साई से वीजा दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय को हस्तक्षेप करने को कहा है।
राष्ट्रमंडल खेलों में मीरा को 49 किलो भार वर्ग में अपने खिताब की रक्षा करनी है। बर्मिघम के लिए इस बार में एंट्री भेजे जाने के बाद संघ ने फैसला लिया कि दोनों ही खेल आयोजनों के लिए मीरा की तैयारियों टोक्यो की तरह हों और उन्हें किसी तरह चोट की समस्या नहीं आए इसके लिए उन्हें अमेरिका भेजा जा रहा है। मीरा कोच विजय के साथ 16 या 17 मार्च की रात सेंट लुई के लिए रवाना हो जाएंगी।
सेंट लुई वही सेंटर है जहां ओलंपिक से पहले डॉ. एंथोनी हार्शिग के संरक्षण में उनका इलाज हुआ था। मीरा इस बार भी डॉ. हार्शिग के संरक्षण में अपनी फिटनेस और स्नैच की नई तकनीकि पर बात करेंगी। डॉ. हार्शिग के इलाज से मीरा को ओलंपिक से पहले जबरदस्त फाएदा हुआ था।
भारोत्तलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार मीरा के साथ जेरमी, अचिंत्य सेहुली, बिंदिया रानी, झिल्ली डालबेहरा समेत दो अन्य लिफ्टरो को भी जाना था, लेकिन अमेरिकी दूतावास की ओर से उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप की बात  कही है जिससे बाद में सभी को सेंट लुई भेजा जा सके। अमेरिका जाने के कारण मीरा 19 से 31 मार्च को भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शिरकत नहीं करेंगी।

रिलेटेड पोस्ट्स