प्रशिक्षण के लिए देश के 24 तीरंदाज पहुंचे स्विट‍्जरलैंड

कैम्प में 13 लड़कियां भी शामिल 
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
देशभर के 24 जूनियर तीरंदाज प्रशिक्षण के लिए स्विट‍्जरलैंड के लाउसाना शहर पहुंच गए हैं। इनके साथ 4 कोच और हाई परफारमेंस डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह भी हैं। दुनिया के बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्रों में शुमार लाउसाना में तीरंदाज 11 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तीरंदाजी की बारीकियां सीखेंगे। 
इस केंद्र में तीरंदाज टारगेट के बाद बायो मैकेनिकल वीडियो विश्लेषण से अपनी कमियां सुधारने पर फोकस कर रहे हैं। साई के हाई परफारमेंस डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि जूनियर तीरंदाजों के अत्याधुनिक प्रशिक्षण के लिए लाउसाना में 11 दिवसीय अभ्यास कैंप लगाया गया है। भारतीय तीरंदाजों के दल में 24 जूनियर आर्चर, 4 कोच और खुद वे भी शामिल हैं। कैंप में 13 लड़कियां भी शामिल हैं। कैंप 20 फरवरी से 3 मार्च तक चलना है। 
तीरंदाजों में पार्थ सुशांत सांलुखे, भूमादेवराहा धीरज, राहुल कुमार नग्रवाल, विनायक वर्मा, कपिश सिंह, नीरज चौहान, रिद्धी, लक्ष्मी हेमब्राम, तिशा पूनिया, तनिशा वर्मा, कोमलिका बारी, दीप्ति कुमारी, ऋषभ यादव, प्रथमेश सामधन जावकर, प्रियांश, पार्थ सुनील कोरडे, प्रथमेश बालाचंद्रा फुगे, सिमरनजोत सिंह, प्रगति, साक्षी चौधरी, परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी, बबीता कुमारी और प्रिया गुर्जर शामिल हैं। इसके साथ ही कोच रामअवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकेश चंद व बिकास उपाध्याय शामिल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स