10 टीमों ने 551 करोड़ में खरीदे 204 खिलाड़ी

ईशान किशन सबसे महंगे; सुरेश रैना अनसोल्ड
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
आईपीएल का मेगा ऑक्शन समाप्त हो गया है। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कीमत लियाम लिविंगस्टन को मिली। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन में वो एकमात्र खिलाड़ी थे जिनकी बोली 10 करोड़ से ऊपर गई।
इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धनवर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया वहीं, इस साल चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई इंडियंस ने 2023 के सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया। मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने सिंगापुर में जन्में ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड को भी अपने टीम के साथ जोड़ा। उन्होंने इस खिलाड़ी पर 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए।
स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार: मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।
आर्चर को मिला मुंबई का साथ: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा। हालांकि आर्चर इस सीजन में इंजरी के चलते नहीं खेलेंगे, लेकिन 2023 और 2024 के सीजन के लिए मौजूग रहेंगे।
दूसरे दिन लिविंगस्टन सबसे महंगे: ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टन 10 करोड़ से ज्यादा पैसे पाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा।
गौतम की वैल्यू 10 गुना कम हुई: 50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और KKR ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में CSK ने कृष्णप्पा गौतम ने 9.25 करोड़ में खरीदा था।
नाथन कुल्टर नाइल को 2 करोड़ और जिमी नीशम को RR ने 1.5 करोड़ में खरीदा।
उमेश यादव को 2 करोड़ और मोहम्मद नबी को KKR ने 1 करोड़ में खरीदा।
डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।
सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।
AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।
एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा।
एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा।
50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा।
ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा।
अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिलते थे।

रिलेटेड पोस्ट्स