मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन

विम्बलडन जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी 
नई दिल्ली।
स्पेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी और टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले मैनुएल मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संताना ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले पहले स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी थे। मेड्रिड ओपन ने अपने सम्मानित अध्यक्ष के मौत की जानकारी दी और इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया।
संताना ने अपने करियर में चार मेजर एकल चैम्पियनशिप जीती थीं। इसमें उन्होंने 1961 और 1964 में फ्रेंच ओपन, 1965 में यूएस ओपन और 1966 में विम्बलडन का खिताब जीता था। 1966 में ही वह टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर भी काबिज हुए थे। संताना को 1984 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिली थी।
स्पेनिश दिग्गज और 20 ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले राफेल नडाल ने भी स्पेनिश भाषा में उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'हम सब आपको बहुत याद करेंगे मनोलो'। नडाल ने मनोलो को अपना रोल मॉडल, दोस्त और बेहद करीबी बताया। 

रिलेटेड पोस्ट्स