गोंडा में सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का समापन

महिलाओं की फाइनल रैंकिंग घोषित, कई बेटियों ने बिखेरी चमक खेलपथ संवाद गोंडा। सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट 2026 में महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है, जिसके साथ 10 अलग-अलग भार वर्गों की पहलवानों ने अपनी घरेलू रैंकिंग सुनिश्चित की। नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित यह टूर्नामेंट उन पहलवानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रति.......

भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य फोगाट फाइनल में पहुंचा

चार खिलाड़ियों को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के लिए एशियाई अंडर 17 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगाट अकेले फाइनल में पहुंचे, जबकि चार अन्य मुक्केबाजों को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 75 किलोवर्ग में लक्ष्य ने कोरिया के सियुंगमिन ली को 5-0 से.......

ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता गोंडा में ही क्यों?

गोंडा का नंदिनी नगर कर चुका तीन टूर्नामेंटों का सफल आयोजन खेलपथ संवाद गोंडा। देश में एक बार फिर कुश्ती को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां ओलम्पियन विनेश फोगाट ने गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं फेडरेशन ने भी इन आरोपों पर सफाई दी है लेकिन इस बीच सवाल यह उठता है कि आखिर हर बार सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता गोंडा में ही क्यों आयो.......

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को खेल मंत्रालय ने थमाया नोटिस

चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल मंत्रालय ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। खेल मंत्रालय ने सोमवार को बीएफआई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। .......

पहलवान दीपक पूनिया फाइनल में, रोहित भी अगले दौर में पहुंचे

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हो रहा सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट खेलपथ संवाद गोंडा (यूपी)। दीपक पूनिया ने सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनीनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। रेसल.......

यूडब्ल्यूडब्ल्यू का खुलासा, आईटीए को दी गई विनेश के संन्यास की सूचना

एशियन गेम्स ट्रायल्स से पहले विवाद, भारतीय कुश्ती किधर जा रही है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की वापसी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने पुष्टि की है कि विनेश ने दिसम्बर 2024 में इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) को अपने .......

एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप में भारत ने रचा इतिहास

लेबनान को 4-0 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के क्वार्टरफाइनल में पहली बार जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अंतिम ग्रुप-बी मुकाबले में लेबनान को 4-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए प्रीतिका बर्मन ने शानदार प्रदर्.......

एशियाई खेलों से पहले हुआ भारतीय तीरंदाजों के साथ धोखा

तीरंदाजी कोच पागिनी टीम इंडिया की जगह कोरिया से जुड़े खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेल सिर पर हैं और भारतीय तीरंदाजों के लिए विदेशी कोच का अनुबंध मुसीबत बनता जा रहा है। कुछ माह पूर्व तक यह तय था कि इटली के जाने-माने कोच सर्गियो पागिनी भारतीय कम्पाउंड तीरंदाजों को कोचिंग देंगे। उनका अनुबंध सिरे चढ़ने जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व .......

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विनेश फोगाट को थमाया नोटिस

मामलाः प्रतियोगिता से इतर हुए डोपिंग परीक्षण के लिए मौजूद नहीं रहना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट को अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने 18 दिसम्बर, 2025 को प्रतियोगिता से इतर हुए डोपिंग परीक्षण के लिए मौजूद नहीं रहने के मामले में नोटिस भेजा है। पिछले 12 महीनों में यह पहली बार है जब उन्होंने रहने के स्थान संबंधी नियम का उ.......

थॉमस कप के सेमीफाइनल में भारत को मिली 3-0 की हार

फ्रांस ने पहली बार थॉमस कप के फाइनल में जगह बनाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और फ्रांस के बीच शनिवार को खेला गया हाई-वोल्टेज ड्रामे की तरह था। डेनमार्क के फोरम हॉर्सेंस एरिना में खेले गए मैच का माहौल भारतीय और फ्रांसीसी प्रशंसकों के जोश ने रोमांचक बना दिया था। अंतिम स्कोर 0-3 रहा और भारत टूर्नामेंट से बाहर ह.......