शीर्ष पैदल चाल एथलीट भावना पर 16 महीने का प्रतिबंध

नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक (एडीडीपी) पैनल ने लिया निर्णय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की शीर्ष पैदल चाल एथलीट भावना जाट मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं और उन पर नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक (एडीडीपी) पैनल ने 16 महीने का प्रतिबंध लगाया है। जानकारी के मुताबिक, भावना पर प्रतिबंध पिछले साल अगस्त में ठिकाने की जानकारी नहीं देने के लिए लगाया गया है।  भावना जाट का 16 महीने के प्रतिबंध का समय अस्थायी निलम्बन की तारीख 1.......

पूरा भारत आपके साथ है, आप चैम्पियन हो

विनेश की अपील खारिज होने पर खेल जगत की प्रतिक्रियाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत ने खेल पंचाट द्वारा पहलवान विनेश फोगाट की अपील खारिज करने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस खिलाड़ी के साथ है और उनके लिए वह चैम्पियन है। खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को बुधवार को खारिज कर दिया। इस.......

केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया हॉकी पर मुरीद

भारतीय हॉकी के भविष्य की योजना बनाएंगे का निर्णय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि वह 10 सितम्बर से पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ बैठक करेंगे ताकि 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रयासों के मद्देनजर भविष्य की योजना बना सकें। उन्होंने मंगलवार सुबह पेरिस से लौटने के बाद स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश, डिफेंडर संजय, अमित रोहिदास और स्ट्राइकर अभिषेक को सम्मानित क.......

विनेश मामले में अब करना होगा 16 अगस्त तक इंतजार

तीसरी बार टला रजत पदक पर खेल पंचाट का फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग ने मंगलवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की पेरिस ओलम्पिक में फाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील पर फैसला फिर 16 अगस्त तक स्थगित कर दिया। खेल पंचाट को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाना था, लेकिन इसे फिर तीसरी बार टाल दिया गया। इससे 29 वर्षीय भारतीय पहलवान का इंतजार बढ़ गया है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए).......

अंशु मलिक ने कुश्ती से ब्रेक लेने का किया फैसला

पेरिस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, मजबूत वापसी की उम्मीद जताई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक का प्रदर्शन पेरिस ओलम्पिक में अच्छा नहीं रहा था और वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं। अंशु पदक की दावेदार थीं, लेकिन अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रही थीं। अंशु ने कहा कि वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने के लिए खेल से कुछ समय का ब्रेक ले रही हैं।  इस पहलवान ने हालांकि मजबूत वापसी करने का .......

जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में होगी देरी

पेरिस से जर्मनी हुए रवाना, सामने आई बड़ी जानकारी 'डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेना चाहते हैं नीरज' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में विलम्ब हो सकता है। नीरज ने पेरिस ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। पेरिस खेलों का समापन रविवार को हो गया है, लेकिन नीरज के वतन वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, नीरज सम्भावित सर्जरी के बार.......

पेरिस से लौटकर खिलाड़ियों ने किया हॉकी के जादूगर को नमन

राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंच महान खिलाड़ी ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में धमाल मचाने के बाद भारतीय हॉकी टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई। भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी के बाद मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।   भारतीय हॉकी टीम शनिवार को दिल्ली  एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान.......

हिगुची ने कहा- विनेश मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं

पहलवान बेटी को मिला जापानी ओलम्पिक चैम्पियन का समर्थन खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक में कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी। जहां टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने इस स्पर्धा में एक रजत (रवि दहिया) और एक कांस्य (बजरंग पूनिया) समेत दो पदक जीते थे। इस ओलम्पिक में भारत को अमन सहरावत (कांस्य) के रूप में एक ही सफलता मिली है। विनेश फोगाट के पास स्वर्ण जीतने का मौका था, लेकिन फाइनल से ठीक पहले उन्हें बढ़े हुए वजन के लिए अयोग्य करार दिया गया। इसके.......

पहलवान अंतिम पंघाल स्वदेश लौटीं, कहा मेरा कोई कसूर नहीं

अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण विवादों में घिरीं  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस में ओलम्पिक खेलों के खेल गांव में अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण विवादों में घिरी भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल शुक्रवार को स्वदेश लौट आईं। यह पहलवान गुरुवार को तब चर्चा में आ गई थी जब उन्होंने अपने मान्यता कार्ड पर अपनी बहन को खेल गांव में प्रवेश करवाने की कोशिश की थी और बाद में पुलिस ने उन्हें बुलाया। इस घटना ने देश को शर्मसार किया और भारतीय ओलम्पिक सं.......

पेरिस में पदक से चूकीं सैखोम मीराबाई चानू

चोट से वापसी के बाद पेरिस में उठाया 199 किलो वजन खेलपथ संवाद पेरिस। टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू बुधवार को यहां पेरिस ओलम्पिक के 49 किलोग्राम वर्ग में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं। मीराबाई ने स्नैच में 88 और क्लीन एवं जर्क में 111 किलो सहित कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। इससे वह महज एक किलोग्राम से पदक से चूक गईं। स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार चीन की मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन होउ झिहुई ने क्.......