बंगाल के तैराक स्वदेश मंडल ने 400 मीटर मिडले में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

बेंगलूरु। बंगाल के स्वदेश मंडल ने 37वीं सब जूनियर और 47वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में 400 मीटर मिडले में कर्नाटक के शोयान गांगुली को हराया। उन्होंने 4: 34.15 का समय निकालकर अद्वैत पागे का 4:34 .76 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2018 में पुणे में बनाया था। कर्नाटक के कल्प बोहरा को कांस्य मिला। कर्नाटक की हशिका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 1: 05.51 के साथ मयूरी का 2016 में बनाया 1:05.98 रिकॉर्ड तोड़ा। 

रिलेटेड पोस्ट्स