सैफ फुटबाल के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा

उदांता सिंह की वापसी
नई दिल्ली।
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सैफ चैम्पियनशिप के लिए रविवार को 23 खिलाड़ियों की घोषणा की। इसमें बंगलूरू एफसी के विंगर उदांता सिंह की वापसी हुई है। मालदीव में होने वाली इस चैंपियनशिप में मेजबान मालदीप के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भारत शामिल हैं।  
प्रत्येक टीम एक-एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इसके बाद शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। इस चैंपियनशिप की शुरुआत एक अक्तूबर से होगी जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

टीम इंडिया सात बार की चैंपियन
भारत ने सैफ चैंपियनशिप (पहले सार्क कप) में सात बार खिताब जीता है। भारत 1993 में लाहौर, 1997 में काठमांडू, 1999 में मडगांव, 2005 में कराची, 2009 (अंडर 23 टीम) में ढाका, 2011 में नई दिल्ली, 2015-16 में तिरूवनंतपुरम में चैंपियन बना।
ग्रुप स्टेज में भारत का शेड्यूल:
04 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे)
07 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे)
10 अक्टूबर: भारत बनाम नेपाल (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) 
13 अक्टूबर: भारत बनाम मालदीव (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे)
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह, विशाल कैथ। 
डिफेंडर्स: प्रीतम कोटल, सेरीटन फर्नांडीस, चिंगलेनसाना सिंह, राहुल भेके, सुभाषिश बोस, मंदार राव देसाई। 
मिडफील्डर: उदंता सिंह, ब्रैंडन फर्नांडीस, लालेंगमाविया, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, जैकसन सिंह, ग्लेन मार्टिंस, सुरेश सिंह, लिस्टन कोलाको, यासिर मोहम्मद। 
फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री, फारुख चौधरी।

रिलेटेड पोस्ट्स