विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय युवा एथलीटों का कमाल

4X400 मिक्स्ड रिले टीम ने जीता कांस्य पदक
नैरोबी।
नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय युवा एथलीटों ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम बुधवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल हुई।
भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम ने 3:20.60 मिनट की टाइमिंग के साथ तीसरे स्थान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में नाइजीरिया की टीम पहले स्थान पर रही और 3:19.70 टाइमिंग के साथ गोल्ड मेडल जीता वहीं, पोलैंड की टीम ने 3:19.80 मिनट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 
बता दें कि भारत ने 3:23.36 मिनट के समय के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप से भारत के लिए अब तक सीमा अंतिल (चक्काफेंक, 2002), नवजीत कौर ढिल्लो (चक्काफेंक, 2014), ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (भालाफेंक, 2016), हिमा दास (400 मीटर, 2018) ने पदक जीते हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स