भारतीय युवा तीरंदाजों ने रचा इतिहास

महिलाओं की तिकड़ी और मिश्रित टीम ने बनाए नए विश्व रिकॉर्ड
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रही विश्व तीरंदाजी यूथ चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की कम्पाउंड और मिश्रित टीम ने यहां क्वॉलीफिकेशन राउंड में दो जूनियर विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 
प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी कैडेट कम्पाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया और शीर्ष स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कम्पाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष स्थान पर रहे। अब क्वॉलीफिकेशन राउंड के बाद नाकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार को अंतिम 64 के साथ होगी। इसमें महिला कम्पाउंड टीम को बाई मिलने की वजह से वह सीधे अंतिम 16 राउंड में उतरेगी।

रिलेटेड पोस्ट्स