भारतीय तैराक माना पटेल हीट में दूसरे स्थान पर

सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम
टोक्यो।
भारतीय तैराक माना पटेल रविवार को यहां टोक्यो ओलम्पिक की महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। अपने पहले ओलम्पिक में हिस्सा ले रही माना ने एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया। 
उनकी हीट में जिम्बाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के समय के साथ हीट एक में तीसरे स्थान पर रही। इक्कीस साल की भारतीय तैराक माना ने ‘यूनिवर्सेलिटी कोटा' के आधार पर टोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। वह कुल 39वें स्थान पर रहीं। शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

रिलेटेड पोस्ट्स