टोक्यो ओलम्पिक में दम दिखाने जा रहे भारतीय खिलाड़ी

देश को किससे पदक की उम्मीद
नई दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक का हिस्सा बनने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को जापान रवाना होगा। बता दें कि देश के काफी नामचीन खिलाड़ी इस बार ओलम्पिक में अपना दम दिखाने जा रहे हैं, इनमें 119 खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी से देश को पदक की भी काफी उम्मीदें हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन सभी खिलाड़ियों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने ओलम्पिक में अपनी जगह पक्की की है।
1. तीरंदाजीः इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनका फॉर्म बरकरार रहता है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है।
2. एथलेटिक्स 
गौरतलब है कि ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में भारत कभी मजबूत नहीं रहा, लेकिन इस बार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, 4x400 मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम पहली बार हिस्सा लेगी, जिसमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुहम्मद अनस पर दारोमदार रहेगा। बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में अनस तीसरे नंबर पर रहे थे। अनस के अलावा केटी इरफान ने भी उम्मीदों को परवान चढ़ाया। इरफान ने मार्च 2019 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। वहीं, धाविका दुती चंद अपने दूसरे ओलंपिक में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
ऐसी है एथलेटिक्स की पूरी टीम
1. केटी इरफान, पुरुष 20 किमी पैदल चाल, 2. संदीप कुमार, पुरुष 20 किमी पैदल चाल, 3. राहुल रोहिल्ला, पुरुष 20 किमी पैदल चाल, 4. गुरप्रीत सिंह, पुरुष 50 किमी पैदल चाल, 5. भावना जाट, महिला 20 किलोमीटर पैदल चाल, 6. प्रियंका गोस्वामी, महिला 20 किलोमीटर पैदल चाल, 7. अविनाश साबले, पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज, 8. मुरली श्रीशंकर, पुरुष ऊंची कूद, 9. एमपी जाबिर, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़, 10. नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक, 11. शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक, 12. अन्नू रानी, महिला भाला फेंक, 13. तजिंदर सिंह तूर, पुरुष शॉटपुट, 14. दुती चंद, महिला 100 व 200 मीटर दौड़, 15. कमलप्रीत कौर, महिला डिस्कस थ्रो, 16. सीमा पूनिया, महिला डिस्कस थ्रो, 17. 4x400 मिक्स्ड दौड़, 18. पुरुष 4x400 दौड़।
3- बैडमिंटनः टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू से पदक की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस बार अपने पदक का रंग बदलने में सफल होंगी। 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। टोक्यो ओलंपिक में जहां महिला एकल में पीवी सिंधू दम दिखाएंगी वहीं पुरुष सिंगल्स में साई प्रणीत भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, पुरुष युगल अपनी किस्मत आजमाएंगे। बैडमिंटन में भारतीय चुनौतीः 1. पीवी सिंधू, महिला एकल, 2. बी साई प्रणीत पुरुष एकल, 3. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, पुरुष युगल।
4- मुक्केबाजीः टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के 9 महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। 
1. विकास कृष्ण, पुरष, 69 किग्रा, 2. लवलीना बोरगोहैन, महिला, 69 किग्रा, 3. आशीष कुमार, पुरुष, 75 किग्रा, 4. पूजा रानी, महिला, 75 किग्रा, 5. सतीश कुमार, पुरुष, 91 किग्रा, 6. मैरीकॉम, महिला, 51 किग्रा, 7. अमित पंघाल, पुरुष, 52 किग्रा, 8. मनीष कौशिक, पुरुष, 63 किग्रा, 9. सिमरन जीत कौर, महिला, 60 किग्रा।
5- घुड़सवारीः घुड़सवारी में फवाद मिर्जा भारत की तरफ टोक्यो ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वह 20 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले घुड़सवार हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में दक्षिण पूर्वी एशिया ओशेनिक क्वालीफायर में व्यक्तिगत इवेंट कैटेगरी में कोटा हासिल किया था। 
6- फेंसिंगः भवानी देवी भारत की पहली फेंसर हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली भवानी देवी ने मार्च में हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कप में आधिकारिक रैंकिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 
7- गोल्फः टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत की तरफ से गोल्फ में अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं महिला वर्ग में अदिति अशोक चुनौती देंगी। उदयन ने रिप्लेसमेंट के तौर पर ओलंपिक में क्वालीफाई किया है। 
टोक्यो ओलंपिक में भारत के गोल्फर- 1. अनिर्बान लाहिड़ी, पुरुष वर्ग,2. उदयन माने, पुरुष वर्ग, 3. अदिति अशोक, महिला वर्ग।
8- जिमनास्टिक्सः प्रणति नायक भारत की दूसरी महिला  जिमनास्ट हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में एशिया कोटे से जगह पक्की की। देश को उनसे ओलंपिक में पदक की काफी उम्मीद है। 
9- हॉकीः भारत की तरफ से पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीम ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगी। पुरुष हॉकी टीम 20वीं बार ओलंपिक में भाग लेगी वहीं महिला टीम तीसरी भारत का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करेगी। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली पुरुष और रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला हॉकी टीम ने नवंबर 2019 में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 

रिलेटेड पोस्ट्स