13 को खिलाड़ियों से बात करेंगे पीएम मोदी

120 खिलाड़ियों ने किया है क्वालीफाई
नयी दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक की भारत की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घोषणा की कि वह ओलम्पिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे। इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा। 
कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो ओलम्पिक के लिये भारतीय दल की तैयारियों का जायजा लिया। उनके टीकाकरण, लॉजिस्टिक संबंधी ब्योरे, उन्हें दी जा रही सहायता पर बात की।’ उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों की ओर से ओलम्पिक जाने वाले खिलाड़ियों से बात करूंगा। उन्हें शुभकामना दूंगा। हम सभी उनकी हौसलाअफजाई हैशटैग चीयर 4 इंडिया पर करें। 
भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई किया है। अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलम्पिक संघ ने नहीं की है। इस बार टोक्यो ओलम्पिक बिना दर्शकों के होंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स