शर्मिला गोदारा ने चौथी कक्षा में थामी थी हॉकी

अब खेलेगी टोक्यो ओलम्पिक
खेलपथ संवाद
हिसार।
12वीं पास गांव कैमरी की बेटी शर्मिला गोदारा ने राजकीय प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ते हुए हॉकी थामी थी और अब भारतीय टीम से ओलम्पिक खेलने के लिए चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंहमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शर्मिला गोदारा गांव कैमरी के राजकीय प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा में पढती थी, तक उन्होंने हॉकी स्टिक को हाथ में लिया था और फिर मुड़कर नहीं देखा। 
उन्होंने बताया कि ओलम्पिक के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं, जिनमें से तीन जिला हिसार की हैं। इनमें सविता पूनिया, उदिता व शर्मिला गोदारा शामिल हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों के घर पहुंचकर बधाई दी। 
हॉकी कोच प्रवीणा सिहाग ने बताया कि कैमरी गांव के हॉकी सेंटर पर उनकी नियुक्ति थी तब एक दिन शर्मिला गोदारा का दादा आया और पोती को हॉकी सिखाने के लिए कहा, जिस पर देखा गया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की दौड़ बहुत अच्छी थी। शर्मिला के पिता किसान सुरेश गोदारा ने हॉकी कोच प्रवीणा सिहाग और बेटी के लगन को श्रेय देते हुए कहा कि जब से उसने हॉकी स्टिक को पकड़ा कभी चैन नहीं लिया।

 

रिलेटेड पोस्ट्स