एएफआई चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष एके मेंदीरत्ता का निधन

आयु धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ बहुत मुखर थे
नयी दिल्ली।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष अरूण कुमार मेंदीरत्ता का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को अस्पताल में निधन हो गया। मेंदीरत्ता को भारतीय दल के साथ टोक्यो ओलम्पिक के लिए जाना था। 
अरूण कुमार मेंदीरत्ता 60 बरस के थे। एएफआई ने मेंदीरत्ता के निधन पर शोक जताया है जो 25 साल से अधिक से एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी सदस्य थे। एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा, ‘उन्होंने आयु धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ एएफआई की लड़ाई की अगुवाई की। हमारी ‘नो-नीडल' नीति में भी उनकी अहम भूमिका रही।' उन्होंने कहा, ‘मृदुभाषी और मिलनसार, डॉ. मेंदिरत्ता की कमी एथलेटिक्स समुदाय को खलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ 
आईओए ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक जताया। आईओए ने लिखा, ‘वह एशियाई एथलेटिक्स और भारतीय खेलों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे, तीन दशक से अधिक समय से खेल चिकित्सा और डोपिंग नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।’

रिलेटेड पोस्ट्स