खेल मंत्री ने भारतीय एथलीटों की तैयारी का लिया जायजा

टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों का वीडियो बनेगा
नयी दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक के आयोजन में अब जब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय ओलम्पिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया। 
रिजिजू ने ट्वीट किया, 'अधिकारियों और भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साई मुख्यालय में ओलम्पिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। यह तय हुआ कि टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अपने खिलाड़ियों का संक्षिप्त और आकर्षक वीडियो बनाएंगे।' पता चला है कि बैठक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की टोक्यो खेलों की तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई। टोक्यो खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना है। सूत्रों के अनुसार ओलम्पिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा नहीं की गई। 

रिलेटेड पोस्ट्स