कोरोना संक्रमण के चलते जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप स्थगित

तीन से 12 अप्रैल के बीच झारखंड के सिमडेगा में खेला जाना था टूर्नामेंट 
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11वीं जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह टूर्नामेंट तीन से 12 अप्रैल के बीच झारखंड के सिमडेगा में खेला जाना था। 
राज्य सरकार और सिमडेगा के जिला आयुक्त के निर्देशों के बाद हॉकी इंडिया ने चैम्पियनशिप स्थगित करने का निर्णय किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबाम ने बयान में कहा, ‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा स्थानीय अधिकारियों की सलाह के बाद हॉकी इंडिया ने मेजबान हॉकी झारखंड से विचार-विमर्श किया। इसके बाद 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 को स्थगित करने का निर्णय किया गया।'

रिलेटेड पोस्ट्स