‘दंगल गर्ल’ गीता फोगाट वापसी को तैयार

खेलपथ प्रतिनिधि
नयी दिल्ली।
भारतीय पहलवान गीता फोगाट ने जब कुश्ती से ब्रेक लिया था तब से इस खेल में काफी तेजी आयी है लेकिन ‘दंगल गर्ल’ अब वापसी को तैयार हैं और उन्हें विश्वास है कि जो खेल उनकी रगों में दौड़ता वह उससे खुद को मुश्किल चुनौती के मुताबिक ढाल लेंगी। 
गीता ने रियो ओलम्पिक 2016 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खेल से ब्रेक लिया था। उसी साल पहलवान पवन सरोहा से उनकी शादी हुई और वह 2019 में मां बनीं। राष्ट्रमंडल खेलों (दिल्ली 2010) मे स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी गीता ओलम्पिक जाने वाली भारतीय टीम में एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर्स के जरिये जगह बनाने की कोशिश में हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स