एमसी मैरीकॉम बोलीं- टोक्यो मेरा आखिरी ओलम्पिक

नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक उनका आखिरी ओलम्पिक होगा। ओलम्पिक चैनल से बातचीत करते हुए मैरीकॉम ने कहा, 'टोक्यो ओलम्पिक मेरा आखिरी ओलम्पिक होगा। यहां उम्र मायने रखती है। मैं फिलहाल 38 साल की हूं और 39 की होने जा रही हूं।' उन्होंने आगे कहा, तीन-चार साल का समय काफी लम्बा होता है। इतना तो मैं स्पस्ट कर देना चाहती हूं कि मैं 2024 में पेरिस ओलम्पिक में भाग नहीं लूंगी।'
करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को (51 किलोग्राम) सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें अमेरिका की मुक्केबाज वर्जिनिया फुश ने हराया। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 37 वर्षीय मैरी ने क्वार्टरफाइनल में इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को विभाजित फैसले में पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 
बता दें कि मैरीकॉम ने 2020 में अधिकतर समय घर में ही अभ्यास किया और डेंगू से उबरने के बाद पिछले महीने ही उन्होंने 15 दिन के लिए बंगलूरू में शिविर में हिस्सा लिया था। वह पिछले साल जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर्स के जरिए टोक्यो ओलम्पिक में जगह बनाने के बाद अब वह स्पेन में बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिए पहली बार रिंग में उतरी थीं।

रिलेटेड पोस्ट्स