67 साल की बछेंद्री पाल का एक और कमाल

50 साल से ऊपर आयु की महिला टीम के साथ करेंगी पर्वतारोहण
नई दिल्ली।
एवरेस्ट फतह करने वालीं पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल उस 10 सदस्यीय टीम को नेतृत्व करेंगी, जिसमें सभी पर्वतारोहियों की उम्र 50 साल से ऊपर होगी। ये टीम मई में पूर्वी से दक्षिण हिमालय पर पांच महीने के लंबे अभियान पर निकलेगी। 67 साल की बछेंद्री सहित टीम में चार खिलाड़ी 60 साल से ऊपर की हैं।
अरुणाचल प्रदेश से मई के पहले हफ्ते में अभियान शुरू होगा और 4,500 किलोमीटर का सफर करेगा, जिसमें 40 पर्वतीय दर्रे पार करेगा, जिसमें 17, 320 फीट पर स्थित लमखागा दर्रा भी शामिल है, जिसे बेहद मुश्किल माना जाता है। फिट इंडिया अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील खेल एवं युवा मंत्रालय के साथ मिलकर कर रहा है। यह अभियान अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में जम्मू एवं कश्मीर में होगा।

रिलेटेड पोस्ट्स