100 मीटर में हिमा को गोल्ड

दौड़ में कोई और था ही नहीं, लिहाजा सिल्वर-ब्रॉन्ज किसी को नहीं
खेलपथ प्रतिनिधि
पटियाला।
टोक्यो ओलम्पिक को जब बहुत कम वक्त बचा है ऐसे में भी भारत में खेलों के नाम पर तमाशा हो रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला में शुक्रवार को तीसरी इंडियन ग्रांप्री हुई। महिलाओं की 100 मीटर रेस में हिमा दास के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी नहीं उतरी। ‘धींग एक्सप्रेस’ नाम से मशहूर हिमा ने 11.67 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड जीता। यह उनका पर्सनल बेस्ट समय है। 
दौड़ में और कोई खिलाड़ी न होने से सिल्वर और ब्रॉन्ज किसी को नहीं मिला। पंजाब की अमृत कौर ने रेस शुरू होने के पहले ही नाम वापस ले लिया था। ग्रांप्री फर्स्ट और सेकेंड में गोल्ड जीतने वाली दुतीचंद ने भाग नहीं लिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंडियन ग्रांप्री 2 में हिमा और दुतीचंद के बीच मुकाबला बताते हुए सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित किया था। लेकिन हिमा ने इवेंट शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया था वहीं दुती ने हिमा के इवेंट चेंज करने पर सवाल उठाए थे। हिमा 400 मीटर में जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस याहिया दूसरे स्थान पर रहे।
पुरुष-200 मीटर- पहले स्थान पर मोहम्मद अनस याहिया (कर्नाटक) 21.48 सेकंड, दूसरे स्थान पर अक्षय प्रकाश (महाराष्ट्र) 22.04 सेकंड, तीसरे स्थान पर राहुल रमेश (महाराष्ट्र) 22.04 रहे। 400 मीटर- पहले स्थान पर अमोज जैकब (दिल्ली) 45.70 सेकंड, दूसरे स्थान पर सार्थक भांबरी (दिल्ली) 47.11, तीसरे स्थान पर जशनजोत सिंह (पंजाब) 47.59 सेकेंड में रहे। 800 मीटर-पहले स्थान पर निकेश धनराज राठौड़ (महाराष्ट्र) 1: 53.94 मिनट, दूसरे स्थान पर परवीन बेचारा (हरियाणा) 1: 55.03 मिनट, तीसरे स्थान पर अर्जुन खोखर (हरियाणा) 1: 56.10 मिनट रहे। 5000 मीटर-पहले स्थान पर कैलाश कुमार कुमावत (राजस्थान) 20: 19.84 मिनट रहे। 400 मीटर हर्डल-पहले स्थान पर अय्यासामी धरून (तमिलनाडु) 51.04 सेकेंड, दूसरे स्थान पर आफताब आलम (उत्तर प्रदेश) 51.60 सेकेंड, तीसरे स्थान पर जोरावर सिंह (पंजाब) 55.83 सेकेंड रहे।
3000 मीटर स्टीपलचेज पहले स्थान पर अविनाश साबले (महाराष्ट्र) 8: 24.40 मिनट, दूसरे स्थान पर नवीन कुमार डागर (हरियाणा) 8: 56.36 मिनट, तीसरे स्थान पर बालकिशन (हरियाणा) 9: 06.69 मिनट रहे। लांग जम्प- पहले स्थान पर एम श्रीशंकर (केरल) 7.91 मीटर, दूसरे स्थान पर युगांत शेखर सिंह (यूपी) 7.68, तीसरे स्थान पर मोहम्मद अनीस याहिया (केरल) 7.60 मीटर रहे। ट्रिपल जंप- पहले स्थान पर एल्डोज पॉल (केरल) 15.80 मीटर, दूसरे स्थान पर कमल राज कानराज (तमिलनाडु) 15.67 और तीसरे स्थान पर पुनीत शर्मा (उत्तराखंड) 14.17 मीटर रहे। शॉटपुट-पहले स्थान पर तजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 20.09 मीटर, दूसरे स्थान पर देविंदर सिंह (पंजाब) 18.24 और तीसरे स्थान पर साहिब सिंह (दिल्ली) 17.52 मी. रहे।जेवेलिन थ्रो-पहले स्थान पर नीरज चौपड़ (हरियाणा) 88.07 मीटर दूसरे स्थान पर शिवपाल सिंह (यूपी) 81.63 मीटर और तीसरे स्थान पर साहिल (हरियाणा) 80.65 मीटर रहे। 

रिलेटेड पोस्ट्स