सुशील कुमार और साक्षी मलिक को झटका

भारतीय कुश्ती महासंघ के वार्षिक अनुबंध से बाहर
नई दिल्ली।
दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (74 किलोग्राम) और 2016 की ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किलोग्राम) को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह उनका 'खराब प्रदर्शन' है। इनकी जगह युवा पहलवान अंशु मलिक (57 किलोग्राम) और हरियाणा की सोनम मलिक (62 किलोग्राम) को 'ए कैटेगरी' में शामिल किया गया है। 
बता दें कि सुशील और साक्षी अनुबंध के 'ए श्रेणी' का हिस्सा थे, जिसके तहत 2020-21 सीजन के लिए 30 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिली थी। दरअसल, सुशील ने 2019 विश्व चैम्पियनशिप के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है और नोएडा नेशनल में भी हिस्सा नहीं लिया था वहीं, साक्षी का प्रदर्शन 2016 रियो ओलम्पिक में पोडियम फिनिश करने के बाद से उत्साहजनक नहीं रहा है। यहां तक कि घरेलू मोर्चे पर भी उन्होंने निराश किया है।

रिलेटेड पोस्ट्स