मोरी का इस्तीफा नहीं मांगेगी ओलम्पिक समिति

मामला महिलाओं पर अपमानजनक बयानबाजी का
टोक्यो।
अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने कहा कि वह इस सप्ताह महिलाओं के बारे में अपमानजनक बयानबाजी के कारण विवाद में फंसे टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी का इस्तीफा नहीं मांगेगी। समिति ने कहा कि उनका माफी मांग लेना काफी है।
इससे पहले मोरी ने कहा, 'मैं इस्तीफे की नहीं सोच रहा हूं। मैं काफी मेहनत कर रहा हूं और सात साल से की है। इस्तीफा कतई नहीं दूंगा।' मोरी ने कहा, 'यह बयान काफी अनुचित और ओलम्पिक व पैरालम्पिक की भावना के विपरीत है। मैं इसे वापस लेता हूं। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'
दरअसल, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी को लेकर इस नए विवाद से आयोजन समिति बचना चाहती है क्योंकि कोरोना महामारी के बीच ओलम्पिक का आयोजन ही बड़ी चुनौती है। एक साल के लिए टलने के बाद खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस सप्ताह के शुरुआत में जापानी ओलम्पिक समिति के निदेशक मंडल की आनलाइन बैठक में मोरी ने कहा कि महिलाएं बैठक में बहुत बातें करती हैं। उनके इस बयान से जापान में बड़ा विवाद पैदा हो गया।

रिलेटेड पोस्ट्स