साक्षी, सोनम और दिव्या दिखाएंगी दमखम

राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप
खेलपथ प्रतिनिधि
आगरा।
रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक और उन्हें ट्रायल में हराने वाली सोनम मलिक राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी। आगरा में 30 और 31 को होने वाली दो दिवसीय चैम्पियनशिप में कुल 240 पहलवान शिरकत करेंगी। 
हंगरी में टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियों में जुटीं विनेश फोगट और चोटिल पूजा ढांडा इस चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी वहीं वेटरन पहलवान गुरशरणप्रीत कौर, निर्मला के अलावा दिव्या काकरान रेलवे की बी टीम के लिए इस चैम्पियनशिप में उतरने जा रही हैं। 
सभी पहलवानों को 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही खेलने की अनुमति दी जाएगी। साक्षी रेलवे के लिए और सोनम हरियाणा के लिए 62 किलो भार वर्ग में उतरेंगी। अंशु मलिक 57 किलो में हरियाणा के लिए जोर आजमाएंगी। एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली सरिता भी चैंपियनशिप में खेलेंगी। दिव्या को ट्रायल में हराने वाली रितु मलिक रेलवे ए टीम से खेल रही हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स