पंकज आडवाणी ने सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सानिया से की शादी

नई दिल्ली। वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी से शादी कर ली है। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पंकज भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे सफल बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं वहीं सानिया की बात करें तो वह सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट हैं।
पंकज 23 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। पंकज इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बिलियर्ड्स और स्नूकर के सभी फॉर्मैट में एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। उनका जन्म 24 जुलाई, 1985 को पुणे की एक सिंधी फैमिली में हुआ था। 2004 में पंकज को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2006 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 2009 में पद्म श्री और 2018 में वह पद्म भूषण सम्मान भी हासिल कर चुके हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स