तीरंदाज हिमानी के बाद कपिल का टेस्ट पॉजिटिव

ओलम्पिक तैयारी के लिए नेशनल आर्चरी कैंप जारी
पुणे।
ओलम्पिक तैयारी के लिए पुणे में जारी नेशनल आर्चरी कैंप में कोरोना का साया दिखने लगा है। तीरंदाज हिमानी मलिक के बाद अब कपिल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक, कैंप अब भी जारी है। हाल ही में हिमानी भी संक्रमित पाई गईं थीं। तब SAI ने दो दिन के लिए कैंप को स्थगित कर दिया था।
इस कैंप में दीपिका कुमारी और अतनु दास समेत 12-12 महिला-पुरुष तीरंदाज ट्रेनिंग कर रहे हैं। इन सभी का नेशनल कैंप में ही 6 राउंड का ट्रायल होगा। इसके बाद पॉइंट्स के आधार पर टॉप प्लेयर्स को टोक्यो ओलम्पिक के लिए भेजा जाएगा।
SAI ने कहा, कपिल 18 दिन की छुट्टी पर गए थे। वे कैंप जॉइन करने के लिए आए थे। इसी दौरान उनका RT-PCR कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, वे कैंप में किसी के संपर्क में नहीं आए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया।

रिलेटेड पोस्ट्स