लंदन ओलम्पिक खेलों में डोपिंग के रिकॉर्ड 77 मामले हुए

डोपिंग के कारण रोमानिया के दो भारोत्तोलकों से लंदन ओलम्पिक के पदक छीने 
लुसाने।
रोमानिया के दो भारोत्तोलकों को स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनसे 2012 लंदन ओलम्पिक के पदक छीन लिए गए। इसके साथ ही लंदन खेलों में डोपिंग के रिकॉर्ड 77 मामले हो गए। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने कहा कि रजत पदक विजेता रोक्साना कोकोस और कांस्य पदक विजेता रजवान मार्टिन के नमूने कई स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
रोमानिया के तीसरे खिलाड़ी गैब्रिएल सिंक्रेनियन का भी लंदन ओलम्पिक का नमूना पॉजिटिव पाया गया है। तीसरे डोपिंग प्रतिबंध के कारण उन पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ से आजीवन प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने डोपिंग के कारण 2012 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले रोमानिया की भारोत्तोलन टीम के चारों सदस्यों को डिस्क्वालीफाई कर दिया है।

रिलेटेड पोस्ट्स