महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नीता अम्बानी का समर्थन

महिला क्रिकेटर्स जियो क्रिकेट स्टेडियम की हर सुविधा का लाभ उठाएं

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल बेहद रोमांचक रहा है। टूर्नामेंट में पुरुष के साथ-साथ तीन महिला टीमें भी खेलने उतरेंगी। इन टीमों के मुकाबले चार नवम्बर से शुरू होने वाले हैं। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका और अध्यक्ष व महिला सशक्तीकरण का मजबूती से समर्थन करने वाली नीता अम्बानी ने भारत में महिला क्रिकेट के लिए अपने सपोर्ट की घोषणा की है।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए जियो और रिलायंस फाउंडेशन एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (RF ESA) आगामी महिला T20 चैलेंज के लिए प्रायोजक के रूप में सामने आये हैं। इसके अलावा,नीता अंबानी ने महिला क्रिकेटरों के लिए नवी मुंबई के जियो क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट सुविधा की पेशकश की है। महिला T20 चैलेंज के मुकाबले शारजाह में 4 नवम्बर 2020 से खेले जाएंगे। इसमें तीन महिला टीमें-सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी भाग लेंगी, टीम की कप्तानी का जिम्मा क्रमश: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज करेंगी।
नीता ने कहा पूरे साल ट्रायल्स, कैंप और मेजबान प्रतिस्पर्धी मैचों का संचालन करने के लिए इस अत्याधुनिक जियो क्रिकेट स्टेडियम का लाभ उठाया जा सकता है। हमारी राष्ट्रीय महिला टीम के लिए ये सभी सुविधाएं मुफ्त होंगी। इसके अतिरिक्त, महिला क्रिकेटर्स मुंबई के प्रतिष्ठित सर HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उपलब्ध पुनर्वास और खेल विज्ञान की सुविधाओं का भी लाभ उठा सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति में भारत की पहली महिला नीता अम्बानी भारतीय युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों के बीच बहु-खेल संस्कृति के उद्भव की अगुवाई कर रही हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स