खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कोरोना महामारी के बावजूद भारत की तैयारी अच्छी

भारत की तैयारी पर समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ के साथ भारत की तैयारी पर एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने की। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भारत की तैयारी अच्छी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण जुलाई 2020 में होने वाले ओलम्पिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजक स्थगित किए गए टोक्यो ओलम्पिक को 'सरल' बनाने और खर्चों में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कटौती की समीक्षा करने की उम्मीद है, इनमें गैरजरूरी क्षेत्रों में लगभग 50 बदलाव शामिल हैं। इसमें हालांकि एथलीटों और खेलों की संख्या को कम करने का प्रस्ताव नहीं है, जहां ओलम्पिक और पैरालम्पिक्स के सभी खेल स्पर्धाओं में लगभग 15,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा 121 दिनों तक चलने वाले टॉर्च रिले कार्यक्रम से भी अधिक छेड़छाड़ की सम्भावना नहीं है, जिसे भारी-भरकम प्रायोजन मिला है। जिन चीजों में कटौती की जा सकती है उसमें सजावट के सामान, हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल, शटल बसें, आतिथ्य क्षेत्र, शुभंकर वेशभूषा का उत्पाद, टीमों का आधिकारिक स्वागत समारोह शामिल है।

रिलेटेड पोस्ट्स