शूटर चिंकी यादव को मिलेगा मध्य प्रदेश खेल रत्न अवार्ड

बी.एस. कुशवाह को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान

30 खेल हस्तियां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

खेलपथ प्रतिनिधि

भोपाल। ओलम्पिक कोटा प्राप्त शूटर चिंकी यादव मध्य प्रदेश खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगी। इसी के साथ ही  शतरंज स्टार नित्यता जैन, खुशबू खान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, युवा क्रिकेटर सौम्या तिवारी, तैराक कन्या नायर, रायफल शूटर सुनिधि चौहान, एथलीट सुनील डाबर, बाक्सर गौरव यादव, कराते स्टार गार्गी सिंह परिहार सहित कुल 30 खिलाड़ियों को 25वें सिल्वर जुबली नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से 11 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एशियन केनोइंग कान्फेडरेशन के सदस्य बलवीर सिंह कुशवाह को लाइफ टाइम अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह को आयोजन कोविड-19 नियमों और राज्य सरकार की गाइड लाइन के तहत किया जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इन्द्रजीत मौर्य ने अवॉर्ड की घोषणा करते हुए बताया कि समारोह में देश-प्रदेश की नामी 30 खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष भी समारोह में पूर्व हॉकी ओलंपियन राजिंदर सिंह, शूटिंग स्टार ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहित कुल 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था।

श्री मौर्य ने बताया कि खेल समारोह में स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभाशाली खिलाड़ी, खेल रत्न, लाइफ टाइम, प्रशिक्षक, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार एवं खेल संस्थानों स्कूल, कॉलेज एवं क्लब को भी अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 के कॉलेज अवॉर्ड की घोषणा बाद में की जाएगी।

इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाड़ियों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष अवॉर्ड का सिल्वर जुबली वर्ष है। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाड़ियों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 27वें वर्ष में प्रवेश किया है।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड की सूची

म.प्र. खेल रत्न: चिंकी यादव शूटिंग (म.प्र. अकादमी) भोपाल। स्पोर्ट्स ऑफ द ईयर: नित्यता जैन (शतरंज) इंदौर। श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड: खुशबू खान (हॉकी) भोपाल, सुनिधि चौहान (शूटिंग) म.प्र. अकादमी, भोपाल, कन्या नायर (तैराकी) इंदौर, सुनील डाबर (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी, भोपाल, सौरव यादव (बाक्सिंग) म.प्र. अकादमी, भोपाल, विवेक कुशवाह (थ्रो बॉल) भोपाल,  प्रतिभाशाली अवॉर्ड: सौम्या तिवारी (क्रिकेट) भोपाल, गार्गी सिंह परिहार (कराते) म.प्र. अकादमी, भोपाल, चिराग विद्यार्थी (तीरंदाजी) जबलपुर, यश रैकवार (बैडमिंटन) धार, राजवीर नागर (साफ्ट टेनिस) देवास, कोच अवार्ड: वैभव शर्मा (शूटिंग) म.प्र. अकादमी भोपाल, वर्षा त्रिपाठी (बाक्सिंग) साई भोपाल, मोहसिन हसन (क्रिकेट) भोपाल, संदीप राठौर (रोप स्कीपिंग) भोपाल,  लाइफ टाइम अवॉर्ड: बी.एस. कुशवाह (केनो-कया) भोपाल, खेल प्रमोटर अवॉर्ड: वाणी साहू (खेल विभाग) भोपाल, मुमताज खान (बॉडी बिल्डिंग) भोपाल, रामकुमार खिलरानी (तैराकी) भोपाल, सी.जे. ज्वॉयसन (जिला स्कूल शिक्षा अधिकारी कार्यालय) भोपाल, राजेश शाक्य (खेल विभाग) रीवा, स्पेशल अवॉर्ड: जयदेव शर्मा (कराते) म.प्र. अकादमी भोपाल, सुरेन्द्र सिंह (फुटबाल) म.प्र. पुलिस भोपाल, जे.एम. थामस (स्पोर्ट्स साइंस) खेल विभाग, भोपाल,  खेल पत्रकार अवॉर्ड: मयंक यादव (दैनिक भास्कर) इंदौर, अजीत द्विवेदी (स्वतंत्र खेल समीक्षक) कटनी,  खेल संस्थान स्कूल अवॉर्डः भोपाल अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल, श्रेष्ठ क्लब अवॉर्ड: सरताज बैडमिंटन अकादमी (इंदौर)।

रिलेटेड पोस्ट्स