ज्वाला ने की अभिनेता विष्णु से सगाई

नयी दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने आज सोमवार को अपने 37वें जन्मदिन पर अभिनेता व दोस्त विष्णु विशाल से सगाई कर ली। विशाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार है। इस साल की शुरुआत में ज्वाला ने ट्विटर के जरिये विशाल के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी। विशाल ने सोशल मीडिया में सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला।

नयी जिंदगी की शुरुआत। आओ सकारात्मक होकर हमारे, आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आस-पास के लोगों के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’ राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन रही युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी ज्वाला ने भी उनके पोस्ट का जवाब देते हुए दिल के इमोजी के साथ लिखा, ‘नयी शुरुआत के लिए चीयर्स।’ दोनों की यह दूसरी शादी है। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला की शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में साथ हुई थी। दोनों 2011 में अलग हो गए थे।

रिलेटेड पोस्ट्स