खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स खेलों का भी कर सकते हैं आयोजन : रिजिजू

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रिजिजू ने ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। भारत को 2021 में 5 देशों के इस स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।

रिजिजू ने बयान में कहा, ‘‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आये हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा। ''

रिलेटेड पोस्ट्स