पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज सरिता देवी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल. सरिता देवी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गईं। उनके पति थोइबा सिंह भी पॉजिटिव हैं, हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। दोनों इस समय इंफाल में हैं।
थोइबा ने फोन पर बताया ,‘मैं और सरिता पॉजिटिव पाए गए हैं। हम इम्फाल में कोविड केयर केंद्र में जा रहे हैं। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।’ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सरिता पांच बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
रिलेटेड पोस्ट्स