खेल संघों की मान्यता पर स्पोर्ट्स कोड की बजाय पुरानी व्यवस्था लागू होः आईओए

नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ ने स्पोर्ट्स कोड लागू करने के मुद्दे पर एक बार फिर ओलम्पिक चार्टर और स्वायत्तता का हथियार अपनाया है। आईओए ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में कहा कि अभी तक वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई जरूरी जानकारियों के आधार पर राष्ट्रीय खेल संघों की वार्षिक मान्यता बहाल की जाती थी। इसमें स्पोर्ट्स कोड का मतलब नहीं होता था। इसी व्यवस्था को ही खेल मंत्रालय को फिर से बहाल करना चाहिए।
आईओए पदाधिकारियों की सोमवार को इस मुद्दे पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू के साथ बात होनी थी, लेकिन यह मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके चलते इस मुद्दे का अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। मंगलवार तक सभी 57 खेल संघों को खेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई प्रश्नावली का जवाब देना है। यह तय है कि आईओए के आदेश के बाद ही खेल संघ मंत्रालय को जवाब देंगे। आईओए मंगलवार को एक बार फिर खेल मंत्री से इस मुद्दे पर मिलने की कोशिश करेगी।
रिलेटेड पोस्ट्स