चंडीगढ़, हरियाणा का अंडर-17 हाकी में स्वर्ण

गुवाहाटी, 20 जनवरी (भाषा)
चंडीगढ़ और हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेल 2020 की अंडर 17 लड़के और लड़कियों की हाकी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ ने यूपी को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। पूल ए में दूसरे स्थान पर रही चंडीगढ़ टीम ने सेमीफाइनल में पंजाब को 3-1 से हराया था। हरियाणा ने भी पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से जीत दर्ज की।
वहीं पश्चिम बंगाल की सोब्रिती मंडल ने तैराकी स्पर्धा में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। महाराष्ट्र ने तालिका में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। हरियाणा का दिन का एकमात्र स्वर्ण बालिका अंडर-17 हाकी टीम ने हासिल किया।

रिलेटेड पोस्ट्स