हॉकी विश्व कप में हरमनप्रीत सिंह करेंगे कमालः जुगराज सिंह

पूर्व दिग्गज ने कहा- भारतीय कप्तान टीम के ट्रम्पकार्ड साबित होंगे

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज ड्रैग फ्लिकरों में शुमार जुगराज सिंह के सुनहरे सफर पर 2003 में एक कार दुर्घटना ने विराम लगा दिया था लेकिन उन्हें हरमनप्रीत सिंह में अपना अक्स नजर आता है और उनका मानना है कि भारतीय कप्तान इस सप्ताह शुरू हो रहे विश्व कप में टीम के ट्रम्पकार्ड साबित होंगे। जुगराज ने कहा कि इस समय विश्व के शीर्ष तीन ड्रैग फ्लिकर में से एक हरमनप्रीत हैं।

वह टोक्यो ओलम्पिक के समय से ही शानदार खेल रहा है। टीम की जरूरत के समय लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी ही ट्रम्पकार्ड होता है और मुझे लगता है कि वह हरमनप्रीत होगा। उसकी फिटनेस भी अच्छी है। हरमनप्रीत की ही तरह सुरजीत हॉकी अकादमी से ही निकले जुगराज ने कहा कि उसका स्टाइल हूबहू मेरे जैसा है। उसका खेलने का तरीका और आक्रामकता मुझे अपनी याद दिलाता है। उसमे मुझे अपना अक्स नजर आता है। मैं बोलता भी हूं कि खेल तू रहा होता है और मुझे लगता है कि मैं मैदान पर हूं।

उन्होंने बताया कि हर टूर्नामेंट या शिविर के बाद हरमनप्रीत से उनकी बात या मुलाकात होती है और वे उसके खेल को बारीकी से देखकर सलाह भी देते हैं। उन्होंने कहा कि हम बाहर से बैठकर उसकी बहुत सारी चीजें नोट कर सकते हैं और उसे मार्गदर्शन दे सकते हैं। निश्चित तौर पर कोचिंग स्टाफ भी यह कर रहा होगा लेकिन मैंने हरमन के साथ काफी लम्बा समय काम किया है।

एफआईएच नेशंस कप की खिताबी जीत से उत्साहित भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि विश्व कप 2026 में कठिन पूल में होने के बावजूद टीम का लक्ष्य शीर्ष स्थान हासिल करना और स्वर्ण पदक जीतना है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीतने के बाद पूरे आत्मविश्वास और शानदार लय के साथ विश्व कप में उतरेगी।

सलीमा टेटे का मानना है कि इस जीत से मिला मनोबल टीम को विश्व कप जैसे सबसे बड़े मंच पर भी पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। सलीमा टेटे ने कहा कि इस बार एफआईएच हॉकी विश्व कप हमारा होगा। हम समझदारी के साथ आक्रामक हॉकी खेलेंगे और पदक लेकर लौटेंगे।

मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। हमारे पास यह उपलब्धि हासिल करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में आयोजित नेशंस कप की खिताबी जीत ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इस 24 साल की खिलाड़ी ने कहा कि हमने नेशंस कप ट्रॉफी अपने नाम की। अब विश्व कप में भी हमारा लक्ष्य वही है।

रिलेटेड पोस्ट्स