रामपुर की बेटियां ध्यानचंद सेवन ए साइड महिला हॉकी में दिखाएंगी जौहर
ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल ऑल इंडिया सेवन ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
रामपुर। 13 से 15 मार्च तक ध्यानचंद सेवन ए साइड महिला आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता मिल्क रामपुर में आयोजित हो रही है, जिसमें देश की नामवर टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में पहली बार रामपुर की बालिका हॉकी टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता से पहले स्कूल नेशनल हॉकी की ब्रॉन्ज मेडल विजेता मशीयत फातिमा द्वारा ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल हॉकी टीम की जर्सी लांच की गई।
रामपुर हॉकी जानकारों का मानना है कि महिला हॉकी के इतिहास में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए यह सराहनीय कार्य स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय बनेगा। इस अवसर पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अतीबा क़मर और स्पोर्ट्स हेड रूखसार ज़फ़र के अतिरिक्त मारिया फरहत जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, रविश रिज़वान, कशिश चौहान, रोशनी, आंचल, शीतल, गुंजन माही, नविता, किरन, सिमरन एवं हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खान मौजूद रहे।
