विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में वैष्णवी का धमाल

भारतीय बेटी ने टेनिस में पदक किया पक्का

खेलपथ संवाद

बर्लिन। विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में टेनिस में भारत का पदक तय हो गया है। बीस साल की वैष्णवी अडकर ने जर्मनी में चल रहे खेलों की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने मेजबान देश की सिना हरमेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। अब उनका सामन स्लोवाकिया की एस्ट्जर मेरी से होगा।

वह नंदन बल के बाद इन खेलों में पदक हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनेंगी। नंदन ने 1979 में मेक्सिको सिटी में रजत पदक हासिल किया था। इन खेलों में टेनिस में दो कांस्य पदक दिए जाते हैं। इस बार भारत का यह दूसरा पदक होगा, इससे पहले बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक लिया था।

रिलेटेड पोस्ट्स