अपनी धरती, अपने शेर, बेंगलूरु टेस्ट में हुए 46 रन पर ढेर

भारत का 91 साल के इतिहास में अपने घर में न्यूनतम स्कोर
11 खिलाड़ी मिलकर नहीं बना सके 50 रन, पांच बल्लेबाज शून्य पर लौटे
खेलपथ संवाद
बेंगलूरु। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। जिस टीम इंडिया को दुनिया फौलादी मान रही थी वह आज न्यूजीलैण्ड के खिलाफ 46 रन पर ही ढेर हो गई। पांच भारतीय बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर ही सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। 
ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।
46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे।
यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए। इसी के साथ टेस्ट में उनके 100 विकेट भी पूरे हो गए। वहीं, 23 साल के तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने चार विकेट लिए। टिम साउदी को एक विकेट मिला।
टेस्ट में भारत के न्यूनतम स्कोर
स्कोर कौन
सी पारी खिलाफ मैदान साल
36 3 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020
42 3 इंग्लैंड लॉर्ड्स 1974
58 2 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 1947
58 2 इंग्लैंड मैनचेस्टर 1952
66 4 दक्षिण अफ्रीका डरबन 1996
67 3 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1948
75 1 वेस्टइंडीज दिल्ली 1987
76 1 दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 2008
78 1 इंग्लैंड लीड्स 2021
81 4 वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 1997
81 3 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 1976
82 3 इंग्लैंड मैनचेस्टर 1952
83 4 इंग्लैंड चेन्नई 1977
टेस्ट में किसी टीम का न्यूनतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल
न्यूजीलैंड 26 इंग्लैंड ऑकलैंड 1955
दक्षिण अफ्रीका 30 इंग्लैंड गकेबरा 1896
दक्षिण अफ्रीका 30 इंग्लैंड बर्मिंघम 1924
दक्षिण अफ्रीका 35 इंग्लैंड केपटाउन 1899
दक्षिण अफ्रीका 36 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1932
ऑस्ट्रेलिया 36 इंग्लैंड बर्मिंघम 1902
भारत 36 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020
आयरलैंड 38 इंग्लैंड लॉर्ड्स 2019
न्यूजीलैंड 42 ऑस्ट्रेलिया वेलिंगटन 1946
ऑस्ट्रेलिया 42 इंग्लैंड सिडनी 1888
भारत 42 इंग्लैंड लॉर्ड्स 1974
दक्षिण अफ्रीका 43 इंग्लैंड केपटाउन 1889
बांग्लादेश 43 वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2018
ऑस्ट्रेलिया 44 इंग्लैंड द ओवल 1896
दक्षिण अफ्रीका 45 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1932
इंग्लैंड 45 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1887
न्यूजीलैंड 45 दक्षिण अफ्रीका केपटाउन 2013
भारत 46 न्यूजीलैंड बैंगलुरु 2024
रिलेटेड पोस्ट्स