सात साल बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी

आठ पुरुष और छह महिला टीमें लेंगी हिस्सा
खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसम्बर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसम्बर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा।
पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी। 2024 संस्करण में आठ पुरुष टीमें झारखंड और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि छह महिला टीमें रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेलेंगी। पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली जैसे क्षेत्रों के फ्रेंचाइजी मालिक 13 से 15 अक्टूबर तक नई दिल्ली में खिलाड़ियों की नीलामी में भाग लेंगे, जहां वे आगामी सत्र के लिए अपनी टीम का चयन करेंगे।
टिर्की ने पुष्टि की कि एफआईएच ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी कैलेंडर पर लीग के महत्व को पहचानते हुए 35 दिन की विशेष विंडो आवंटित की है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि लीग 2017 में अपने पिछले संस्करण के बाद से वित्तीय मुद्दों के कारण निष्क्रिय थी, जिसमें केवल पुरुषों की टीमें शामिल थीं और इसे होम और अवे प्रारूप में आयोजित किया गया था।

रिलेटेड पोस्ट्स