भारत की होनहार शटलर बिटिया बेल्जियम में बनी अनमोल

17 साल की उम्र में जीता एकल में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारत की 17 वर्षीय होनहार बेटी अनमोल खरब ने शनिवार को बेल्जियम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में डेनमार्क की अमाली शुल्ज को हराया। 
क्वालीफाइंग राउंड के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली खरब ने 59 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में अपनी सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर 24-22, 12-21, 21-10 से जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट एक अंतरराष्ट्रीय चैलेंज इवेंट है। इससे पहले अनमोल ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क की एक अन्य खिलाड़ी इरिना अमाली एंडरसन को हराया था। फरीदाबाद की रहने वाली अनमोल खरब 2024 बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। वह वर्तमान में विश्व में 222वें स्थान पर हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स