खेलो इंडिया यूथ गेम्स: महाराष्ट्र सबसे आगे

तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने तैराकी में जीता तीसरा स्वर्ण पदक
खेलपथ संवाद
चेन्नई।
तमिलनाडु में चल रहे छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की बादशाहत बरकरार है। वह पदक तालिका में दूसरे स्थान स्थान पर चल रहे हरियाणा और मेजबान तमिलनाडु से बहुत आगे है। महाराष्ट्र 44 स्वर्ण सहित कुल 127 पदक जीतकर शीर्ष पर है। महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश में आयोजित पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक सहित कुल 161 पदक जीते थे।
छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं। नवीनतम पदक तालिका को देखें तो महाराष्ट्र 44 स्वर्ण, 39 रजत, 44 कांस्य सहित कुल 127 पदक जीत चुका है। खेलों का पॉवर हाउस हरियाणा 33 स्वर्ण, 20 रजत तथा 42 कांस्य पदकों के साथ दूसरे तथा मेजबान तमिलनाडु 29 स्वर्ण, 19 रजत तथा 34 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है। पिछले संस्करण में तीसरे स्थान पर रहा मध्य प्रदेश छह स्वर्ण, नौ रजत तथा 11 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक नौ स्वर्ण, 12 रजत तथा 14 कांस्य पदकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है।
तेलंगाना की तैराक वृत्ति अग्रवाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने रोड साइकिलिंग, लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और लड़कों के वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक हासिल किए। हरियाणा कुश्ती में उपलब्ध पांच में से केवल दो स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रहा।

रिलेटेड पोस्ट्स