शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर को स्वर्ण से कम मंजूर नहीं

हॉकी में भारत को गोल्ड जिताने चीन पहुंची 
खेलपथ संवाद
शाहाबाद मारकंडा।
शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर एशियन चैम्पियनशिप-2023 में भारत को महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जिताने का संकल्प लेकर चीन पहुंची हैं। इस बेटी ने हमेशा कुरुक्षेत्र का नाम हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। 
यह बेटी बुधवार 27 सितम्बर को सिंगापुर के साथ मैच खेलेगी, इस मैच का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर के परिजन और कुरुक्षेत्र के हॉकी प्रेमी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र शाहाबाद की हॉकी खिलाड़ियों की धाक लम्बे अरसे से भारतीय महिला हॉकी टीम में रही है। एशियन चैम्पियनशिप-2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर का ही चयन इस जिले से हो पाया है।
नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने कहा कि चीन में चल रही एशियन चैम्पियनशिप में 8 अक्टूबर तक महिला हॉकी टीम के मैच चलेंगे। भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला 27 सितम्बर को भारतीय समय के अनुसार 10 बजकर 15 मिनट पर सिंगापुर के साथ होगा, दूसरा मुकाबला 29 सितम्बर को भारतीय समय के अनुसार सायं 4 बजे मलेशिया के साथ होगा, तीसरा मुकाबला 1 अक्टूबर को 1 बजकर 30 मिनट पर कोरिया के साथ होगा, चौथा मैच 3 अक्टूबर को हांगकांग चीन के साथ सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर होगा।

रिलेटेड पोस्ट्स