भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया

पुरुष हॉकी 5 एस विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
खेलपथ संवाद
सलालाह।
भारत ने पुरुष हॉकी 5 एस विश्व कप क्वालीफायर में जापान को 35-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले मलयेशिया को 7-5 से हराया था। गुरुवार को मिली दो जीत के बाद भारत पूल तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। 
जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल किए जबकि मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल किए। सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान का एकमात्र गोल मसाताका ने किया। इससे पहले मलयेशिया के खिलाफ गुरजोत ने पांच गोल किए जबकि मनिंदर सिंह और मोहम्मद रहील ने एक-एक गोल किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल की बारिश कर दी और जापान जापान को 35-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम के सामने जापान असहाय नजर आया। उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे और इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया।
भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया। भारतीय टीम के आगे जापानी टीम टिक ही नहीं पाई और मुकाबला हार गई। 
भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हराया था। इस मैच में भारत की तरफ से गुरजोत ने पांच जबकि मनिंदर और राहिल ने एक-एक गोल किया था। मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमां कमरुद्दीन और स्यारमन मत ने गोल किए। दिन की इन दो बड़ी जीत से भारत एलीट पूल तालिका में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा जिससे वह सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर गया। भारत शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा। 
इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिये गुरजोत ने पांच गोल किये, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलज़मान और मैट स्यारमन ने दागे।

रिलेटेड पोस्ट्स