भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

एशियाई खेलों के लिए पूर्व कप्तान बाला देवी की वापसी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
पूर्व कप्तान और स्टार स्ट्राइकर बाला देवी की एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम में वापसी हुई है। 22 सदस्यीय टीम की शुक्रवार को घोषणा हुई। बाला ने चार साल के अंतराल के बाद वापसी की है। देवी 2019 में दक्षिण एशियाई खेलों में खेली थी। उन्होंने देश के लिए 46 मैचों में 36 गोल किए हैं।
टीम : बाला देवी, अस्तम ओरांव, ज्योति, मनीषा, रेनू, रितु रानी, संजू, संगीता बासफोर, एलंगबाम चानू, डालिमा छिब्बर, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, श्रेया हुडा, इंदुमती कथिरेसन, आशालता देवी, प्रियंगका देवी, एन सौम्या, स्वीटी देवी, आर संध्या, रंजना चानू, अंजू तमांग, जाक्सा।

रिलेटेड पोस्ट्स