महिला प्रीमियर लीग नीलामी में स्मृति मंधाना मालामाल

3.40 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
खेलपथ संवाद
मुम्बई।
पहली बार महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में स्मृति मंधाना मालामाल हो गयी हैं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा। जबकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्नर को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ में टीम में शामिल किया। वहीं टीम इंडिया की स्टार प्लेयर दीप्ति शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा जबकि दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था। 
ऑस्ट्रेलिया की लीजेंड ऑलराउंडर एलिसा पेरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगी। उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। एलिसा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वेस्टइंडीज़ की हिली मैथ्यू अनसोल्ड रहीं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम दूसरी बोली लगी। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये था। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोई भी फ्रेंचाइजी अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी ही खरीद सकती है। इससे पहले, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बोर्ड सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लोगों को रिवील किया। इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी समेत कई अन्य टीमों के मालिक भी मौजूद रहे।
यह खिलाड़ी हुईं नीलामः *स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)*एश्ले गार्नर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)*सोफी एक्लेस्टोन- यूपी वॉरियर्स, 1.80 करोड़ (इंगलैंड)*हरमनप्रीत कौर- मुंबई इंडियंस, 1.80 करोड़ (भारत)*एलिसा पेरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.70 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)*सोफी डिवाइन- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 50 लाख (न्यूजीलैंड)।
महिला प्रीमियर लीग में भाग ले रही टीमें:
*मुंबई इंडियंस: ऑनर- रिलायंस इंडस्ट्रीज, हेड कोच- चार्लोट एडवर्ड्स*रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ऑनर- डियाजियो*दिल्ली कैपिटल्स: ऑनर- जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप, हेड कोच- जोनाथन बैटी*गुजरात जायंट्स: ऑनर- अडानी समूह, हेड कोच, राचेल हेन्स*यूपी वारियर्स: ऑनर- कापरी ग्लोबल, हेड कोच: जॉन लुईस।

रिलेटेड पोस्ट्स