रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के तलवारबाज जम्मू रवाना

आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में दिखाएंगे दम

खेलपथ संवाद

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के तलवारबाज छात्र-छात्राएं आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में शिरकत करने जम्मू पहुंच चुके हैं। फेंसिंग प्रतियोगिता जम्मू यूनिवर्सिटी में 24 दिसम्बर तक होगी। विश्वविद्यालय को इन तलवारबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफीसर सतीश अहिरवार ने बताया कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी की फेंसिंग चैम्पियनशिप जम्मू यूनिवर्सिटी में 20 से 24 दिसम्बर तक आयोजित हो रही है। टीम के चीफ कोच भूपेन्द्र सिंह, कोच हरीश गुप्ता और मैनेजर मनोज सिंह मनराल की अगुआई में टीम जम्मू गई है।

प्रतियोगिता के ईपी गर्ल्स में खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, पूजा दांगी, अंजली बाथरे, सेबर गर्ल्स में पूर्णा सिंह, पूजा दांगी, अंजू रजा, प्रज्ञा सिंह और फॉइल गर्ल्स में खुशी दभाड़े, अंजली, प्रज्ञा सिंह दमखम दिखाएंगी। बालकों की ईपी स्पर्धा में शंकर पांडेय, मोहित श्रीवास, सौरव मिश्रा तथा सेबर में सौरव मिश्रा, यश राज तथा फॉइल में हर्षल भक्ते, यश राज और शंकर पांडेय अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सभी खिलाड़ी विश्वविद्यालय के बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया तथा कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स